Hindi News / भरत तिवारी के गांव बेलोटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, परिजनों से मिलकर...

BIHAR NEWS : भरत तिवारी के गांव बेलोटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

Edited By:  |
bihar news

आरा :केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के बेलौटी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. परिवार के लोगों से बातचीत के बाद चिराग पासवान ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर प्रतीत होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपने स्वार्थ में भरत तिवारी की हत्या की है.

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे जिस प्रकार की जांच की मांग करेंगे,सरकार उसी अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है—सच्चाई सामने आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो. चिराग पासवान ने दोहराया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा.

संजय कुमार की रिपोर्ट--