Live

BIHAR NEWS

AI से बदलेगी बिहार की सेहत की तस्वीर, पटना में विशेष कार्यशाला आयोजित

S
Srishtyलेखक

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में आज पटना में 'AI for Healthier Bihar' कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना यानी MDHY ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक मजबूत डिजिटल आधार तैयार किया है। इसी व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में 25 इनोवेटर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधानों की प्रदर्शनी लगाई। माननीय स्वास्थ्य मंत्री और सचिव श्री कुमार रवि ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी ली।

दवा प्रबंधन, चिकित्सा उपकरण, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट एंबुलेंस, बेड की उपलब्धता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य निगरानी, संक्रामक रोगों के पूर्वानुमान, कैंसर स्क्रीनिंग और आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को तकनीकी सहायता। चर्चा का केंद्र रहा कार्यशाला को संबोधित करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने कहा कि AI को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा और दशा देगा। उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक तकनीक का लाभ पहुंचे।उन्होंने बताया कि AI से दवाओं की मांग, आपूर्ति और स्टॉक का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है, जबकि QR कोड, बारकोड और बैच नंबर से सप्लाई चेन की प्रामाणिकता सुनिश्चित की जा सकती है।

CT स्कैन,MRI,अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के विश्लेषण में AI की मदद से टीबी,कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव होगी। साथ ही,ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को टेलीमेडिसिन के जरिए विशेषज्ञों से जोड़कर शहरी स्तर की गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प दोहराया गया। मोबाइल पर सामान्य वार्ड,ICU,HDU और CCU में बेड की रियल-टाइम जानकारी मिलने से मरीजों और परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने AI आधारित स्मार्ट एंबुलेंस विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

डिजिटल ECG, पल्स ऑक्सीमीटर, BP मॉनिटरिंग और GPS लाइव लोकेशन से लैस स्मार्ट एंबुलेंस मरीज की स्थिति का प्रारंभिक आकलन कर सही अस्पताल और ICU की जानकारी दे सकेगी। मरीज के पहुंचने से पहले ही डिजिटल रिपोर्ट अस्पताल तक भेजकर उपचार की तैयारी की जा सकेगी, जिसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा सकती है।स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इन AI समाधानों का लाभ केवल नवाचार तक सीमित न रहे, बल्कि सीधे आम मरीजों तक पहुंचे और इन्हें जरूरत के अनुसार तत्काल या पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग, मेडिकल केयर और डेटा विश्लेषण जैसी चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई है, जिससे भविष्य की नई पहलों का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए गेट्स फाउंडेशन का विशेष आभार जताया।अंत में राज्य स्वास्थ्य समिति, BMSICL, आयुष समिति, एड्स नियंत्रण समिति, गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, इनोवेटर्स और सभी अतिथियों की भागीदारी के साथ यह कार्यशाला भविष्य की डिजिटल-AI स्वास्थ्य यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बनी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें