Live

BIHAR NEWS

लखीसराय में सीएम नीतीश ने 326 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लखीसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में गुरुवार को लखीसराय के कजरा पहुंचे. यहां उन्होंने 326 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कजरा सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया. साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश कुमार के कामों की जमकर तारीफ की. वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबका साथ सबका विकास के संकल्प को पूरा किया.

लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें