Live

BIHAR NEWS

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के 29 स्टेट हाईवे और 3 पुलों पर अब देना होगा टोल

S
Srishtyलेखक

बिहार की सम्राट सरकार ने राज्य के 29 स्टेट हाईवे और 3 बड़े पुलों पर टॉल टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। पथ निर्माण विभाग ने टैक्स की दर तय कर दी गई है और इसकी अधिसूचना जारी की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 21 नवंबर को जिस कच्ची दरगाह से राघोपुर बिदुपुर सिक्स लेन रोड पुल "नीतीश सेतु" का उदघाटन किया हैं, उस पर भी सरकार टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। उसके अलावा बिहटा- पीरो, अरवल सहार पुल, आरा छपरा वाया बबुरा डोरीगंज चार लेन वीर कुंवर सिंह सेतु पर भी टैक्स लेगी। लेकिन इसमें कुछ वाहनों को छूट भी दी है।

सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार 4 लेन तथा इससे अधिक चौड़ी सड़कों पर तय राशि का 100% टोल टैक्स देना होगा। जबकि दो लेन से अधिक तथा चार लेन से कम के स्टेट हाईवे पर तय राशि का 60% ही टॉल टैक्स लगेगा। सम्राट चौधरी मंत्रिपरिषद को बैठक में कुछ दिनों पहले ही टॉल टैक्स लगाने का बड़ा फैसला लिया था। अब उस फैसले पर पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली - 2026 के आधार पर टोल टैक्स की दर निर्धारित की गई है। इसमें टोल टैक्स प्रति किलोमीटर की दर एक समान है लेकिन पुल और पथ की लंबाई अधिक होने की स्थिति में टैक्स भी ज्यादा लगेगा --

1. इसके तहत वैन, जीप सहित अन्य हल्के वाहनों पर 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लगेगा।

2. छोटे व्यावसायिक वाहन जैसे मिनी बस, माल वहान पर ₹2 प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लगाया है।

3. बस और ट्रक और बड़े व्यावसायिक वाहन जो दो धुरी वाले हैं उनपर 4.25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स निर्धारित किया गया है।

4. तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन पर 4.60 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स देना होगा।

5. भारी निर्माण मशीनरी या उर्थ मूविंग उपस्कर 6 धुरी वाले से 6.65 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लगेगा।

6. विशाल आकार के वहान 7 या अधिक धुरी वाले से 8.10 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लिया जाएगा।

जिन स्टेट हाईवे (एसएच) पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया है वह सूची निम्नलिखित है ---

1. पटना - मसौढ़ी पथ (SH-1)

2. बिहटा - सरमेरा पथ (SH-78)

3. बिहटा - पाली पथ (SH-2)

4. आरा - सासाराम पथ खंड 1 (SH-12)

5. डेहरी - नासरीगंज - बिक्रमगंज - दिनारा पथ (SH-15)

6. शिवगंज - बैदराबाद पथ खंड 1 और खंड 2 (SH-68)

7. सकरी शहर - नासरीगंज पथ (SH-81)

8. सरैया - मोतीपुर पथ (SH-86)

9. सीवान - सिसवन पथ (SH-89)

10. कुर्सेला - फारबिसगंज खंड 2 (SH-77)

11. कुर्सेला - फारबिसगंज खंड एक (SH-77)

12. मांझी - बरौली पथ (SH-96)

13. मसरख शीतलपुर पथ (SH-73)

14. बेतिया अरेराज सीतामढ़ी खंड 2 (SH-54)

15. बेतिया अरेराज सीतामढ़ी पथ(SH-54)

16. भागलपुर बांका पथ (SH-25)

17. जमुई लखीसराय पथ(SH-18)

18. सिवान सरफराफत (SH-47)

19. कादरगंज सोनी पथ (SH-82)

20. बागी बरबीघा पथ (SH-83)

21. दरभंगा कुशेश्वरस्थान पथ (SH-56)

22. जहानाबाद परवतीपुर पथ(SH-71)

23. गया रजौली पथ (SH-70)

24. सासाराम चौसा पथ(SH-17)

25. वरुण रसियारी पथ 1 (SH-88)

26. वरूणा ब्रिज रसियारी खंड 2 (SH-88)

27. कुदरा चेनारी शिवसागर पथ (SH-67)

28. जहानाबाद पार्वतीपुर पथ (SH-71

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें