BIHAR NEWS : भागलपुर में कटाव स्थल पर 4 दिन से डटे मंत्री शैलेंद्र, मेगा जियो बैग से तटबंध बचाने की कवायद
भागलपुर : नवगछिया अनुमण्डल के राघोपुर में कटाव के बाद क्षेत्र के विधायक सह पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र पिछले 4 दिनों से कटाव स्थल पर लगातार मौजूद नजर आ रहे हैं. अपनी मौजूदगी में वो कटाव अवरोधी कार्य करवा रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर तटबंध का निरीक्षण किया. इसके बाद यहाँ बांध पर लगी भीड़ को खुद से हटवाकर क्रेन को स्टीमर पर चढ़वा कर कटावरोधी कार्य शुरू करवाया है.
इंजीनियर शैलेंद्र ने बताया कि अब कटाव रुक गया है. गंगा मैया मान चुकी हैं. स्टीमर से मेगा जियो बैग लगातार बांध किनारे डाला जा रहा है ताकि तटबंध का बचाव हो सके. 24 घण्टे डीएम से लेकर सभी अधिकारी मुस्तैद हैं. अब इस पर सफलता मिल रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद कहते हुए बताया कि उनके ही कारण पहली बार फरक्का बराज के सभी फाटक खुल गए. नतीजतन गंगा का दबाव अब कम हो रहा है.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट