Live

BIHAR NEWS

नालंदा में मिड-डे मील खाने से 18 बच्ची बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पारसी मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब18छात्रायें बीमार हो गई. दरअसल मिड डे मिल में सब्जी में नमक की जगह गलती से सर्फ डाला गया जिससे ये घटना हुई. इसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहींपरिवार के लोगों में पैनिक बना हुआ है और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मगर अधिकांश बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन समेत कई चिकित्सक अस्पताल में मौजूद है और बच्चों का इलाज किया जा रहा है.

घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षक ने बताया कि दूसरे स्कूल से मिड डे मील आया था जिसमें सोयाबीन की सब्जी में नमक कम था. जब बच्ची नमक की मांग की तो शिक्षक गलती से नमक की जगह सर्फ परोस दिए. सब्जी खाने के बाद दर्जनों बच्ची को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है. सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं.

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें