Live

BIHAR NEWS

हाजीपुर - सबका सम्मान, जीवन आसान"– डीएम के जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, सालों से कटा बिजली कनेक्शन जोड़ने का निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार ओर शुक्रवार को हर जिला मुख्यालय में जनता दरबार लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में वैशाली जिले में जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जनता दरबार लगाया जा रहा है. यहां आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा है.

सोमवार को जनता दरबार में एक युवती ने फरियाद लगाई कि कई सालों से उसके घर का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है. अंधेरे में रहने को मजबूर परिवार की परेशानी सुनते ही डीएम वर्षा सिंह ने बिजली विभाग के अभियंता को तलब किया और फौरन कनेक्शन जोड़कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

इसी जनता दरबार में एक भावुक पल भी आया. दलित समाज के नेता बलिंद्र दास डीएम के कार्यों और त्वरित न्याय से प्रभावित होकर जनता दरबार पहुंचे. उन्होंने सम्मान स्वरूप डीएम वर्षा सिंह को भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट की.

बलिंद्र दास ने कहा, _"जिस तरह भगवान बुद्ध ने दुख दूर करने का मार्ग दिखाया,वैसे ही आप गरीबों का दुख दूर कर रही हैं."

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें