Live

BIHAR NEWS

भारत की धरती पर हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई मस्जिद - शाहनवाज हुसैन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मस्जिदों के नामकरण को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत की सरजमीं पर किसी भी आक्रांता या हमलावर के नाम पर मस्जिद का निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने कहा है कि भारत के इतिहास में जिन लोगों ने यहाँ आक्रमण किया,उनके नाम पर इबादतगाहें बनाना गलत है. उन्होंने सीधे तौर पर बाबर और गजनी जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके नाम पर देश में कोई मस्जिद नहीं बन सकती.

शाहनवाज हुसैन ने सुझाव देते हुए कहा कि यदि मस्जिद का नाम रखना ही है,तो उसे नेक और धार्मिक शख्सियतों के नाम पर रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा मस्जिदों के नाम पैगंबर साहब के नाम पर होने चाहिए. उन्होंने व्यक्तिगत सुझाव देते हुए यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष को मस्जिद बनवानी है,तो वह अपने स्वयं के नाम पर या अपने पिता के नाम पर इसका नामकरण कर सकता है,लेकिन किसी विदेशी हमलावर के नाम पर नहीं. उन्होंने साफ किया कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत में बाबर जैसे लोगों के लिए कोई सम्मानजनक स्थान नहीं है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें