Hindi News / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा...

BIHAR NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का किया आह्वान

Edited By:  |
bihar news

सीतामढ़ी : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार को सीतामढ़ी प्रवास के दौरान दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए. जनकपुर स्थित होटल गौतम में आयोजित

इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की.

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जहां संगठन में प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र को सर्वोपरि मानने के उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का आह्वान किया.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की रीति-नीति को समझना, वैचारिक मजबूती, और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है. इससे शारीरिक, सैद्धांतिक, और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को और बेहतर बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं,बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा,नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प प्रदान करेगा,जिससे संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाएगा.

उन्होंने इस मौके पर संगठन की सुदृढ़ता पर बल देते हुए कहा कि संगठन के प्रति यह सामूहिक प्रतिबद्धता ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है.

‎भाजपाप्रदेशअध्यक्षसरावगीनेकहाकिहमराष्ट्रकोप्रथममानकरइसप्रशिक्षणवर्गकोकरारहेहैं.प्रशिक्षणकेमाध्यमसेसंगठनकोमजबूतकरनाहमाराउद्देश्यहै.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार ‘पिंटू’ , परिहार विधायक गायत्री देवी, बथनाहा विधानसभा विधायक अनिल राम , रीगा विधानसभा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद , लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व मंत्री मोतीलाल प्रसाद, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, जिला महामंत्री चुनचुन सिंह सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित रहे.

राजीव रंजन की रिपोर्ट--