Live

BIHAR NEWS

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के विरोध में मुजफ्फरपुर के ज्वेलर्स में आक्रोश, बाजार बंद कर जताया विरोध

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के बाद बुधवार को जिले के ज्वेलर्स और स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. घटना के विरोध में शहर के सभी स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की. बता दें कि जिले केकच्चीपक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुरसुस्ता में 15 जून की रातस्वर्ण व्यवसायी की अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

मुजफ्फरपुर पहुंचे ऑल इंडिया ज्वेलर्स ज्वेलरीशॉप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन से सभी व्यवसायियों,विशेषकर स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि आए दिन स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है,जिससे कारोबारियों में भय का माहौल है.

अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सख्त कानून व्यवस्था लागू की जानी चाहिए,ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. उन्होंने सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की.

स्वर्ण व्यवसायियों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें