Live

BIHAR NEWS

सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली में पेपरलेस निबंधन प्रणाली का किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को हेलीकॉप्टर से हाजीपुर पहुंचे. वैशाली दौरे में उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया.

हेलीपैड पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार और मंत्री मदन सहनी सहित वैशाली जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेपरलेस निबंधन प्रणाली का उद्घाटन किया. इससे अब जमीन-जायदाद के निबंधन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी होगी.

इसके साथ ही80वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए होम रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू की गई. इसके तहत बुजुर्गों के घर जाकर निबंधन की सुविधा देने वाली विशेष गाड़ी को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों और आम जनता को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें