BIHAR NEWS : बांका का अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय बना नंबर 1, शेखपुरा-दूसरे और मधुबनी तीसरे स्थान पर कायम

Edited By:  |
bihar news

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मई माह की अपर समाहर्ता (एडीएम) राजस्व कार्यालयों की रैंकिंग जारी कर दी है, इस बार भी बांका का कार्यालय शीर्ष स्थान पर कायम रहा। वहीं शेखपुरा दूसरे और मधुबनी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जहानाबाद चौथे स्थान पर है। इस माह औरंगाबाद ने एक स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंचा है, जबकि नालंदा एक स्थान नीचे जाकर छठवें स्थान पर आ गया है। कैमूर सातवें और सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार हैं, दरभंगा ने दसवें से नौवें स्थान तक उन्नति की है। अरवल ने 13वें स्थान से कूदकर टॉप 10 में जगह बनाई है, किशनगंज इस बार नौवें से गिरकर 20वें स्थान पर आ गया है।

राजस्व कार्यों में पूर्णिया और मधेपुरा क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर स्थिर हैं। नवादा ने 15वें से 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें से 15वें, खगड़िया 19वें से 16वें, मुंगेर 21वें से 17वें, बक्सर 22वें से 18वें, जबकि मुजफ्फरपुर 24वें से 19वें स्थान पर सुधार किया है। रैंकिंग के लिए दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, अंचल कार्यालय निरीक्षण, अभियान बसेरा 2, दाखिल-खारिज रिविजन, आधार सीडिंग, जमाबंदी कैंसिलेशन और ऑनलाइन हियरिंग जैसे कारकों को आधार बनाया गया है।

टॉप 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय

  1. बांका - 73.32 अंक

  2. शेखपुरा - 70.73 अंक

  3. मधुबनी - 70.49 अंक

  4. जहानाबाद - 70.46 अंक

  5. औरंगाबाद - 69.01 अंक

  6. नालंदा - 68.15 अंक

  7. कैमूर - 66.98 अंक

  8. सीतामढ़ी - 65.04 अंक

  9. दरभंगा - 62.69 अंक

  10. अरवल - 62.34 अंक

अंतिम 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय

  1. सारण - 50.44 अंक

  2. बेगूसराय - 50.14 अंक

  3. लखीसराय - 49.07 अंक

  4. पटना - 49.04 अंक

  5. रोहतास - 47.95 अंक

  6. शिवहर - 47.08 अंक

  7. गोपालगंज - 44.23 अंक

  8. भागलपुर - 44.05 अंक

  9. सहरसा - 43.18 अंक

  10. अररिया - 43.15 अंक

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि रैंकिंग एडीएम के निरीक्षण, दाखिल-खारिज के कार्यों और ऑनलाइन सुनवाई के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में नियमित सुनवाई से आम जनता के मामलों में तेजी आई है।