BIHAR NEWS : नवादा के बरवा जंगल में शराब के खिलाफ छापेमारी, हथियार के साथ 4 युवक गिरफ्तार

Edited By:  |
bihar news

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बरवा जंगल में पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के दौरान 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के निशानदेही पर एक मजल लोडिंग बंदूक बरामद की है.

मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में बारा गांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान एक झोपड़ी में चार युवक सोते मिले. संदेह होने पर पूछताछ व तलाशी ली गई. जांच में एक युवक के मोबाइल में बंदूक के साथ फोटो मिला. पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ के बाद युवकों की निशानदेही पर मजल लोडिंग बंदूक बरामद की गई.

गिरफ्तार युवकों में वीरचंद कुमार,पंकज कुमार,विकास कुमार (सभी बारा गांव) तथा चंदन कुमार (वजीरगंज,गया) शामिल हैं. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--