Live

Bihar News

आरा वासियों को जल्द समर्पित की जाएगी 400 करोड़ से अधिक की योजनाएं, निविदा की प्रक्रिया पूरी : नितिन नवीन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को आरा में सपना सिनेमा मोड़ (एन०एच०-30) से रमना मैदान चौराहा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सदस्य,बिहार विधानसभा,अमरेन्द्र प्रताप सिंह,सदस्य,बिहार विधान परिषद,राधा चरण सेठ एवं सदस्य,बिहार विधान परिषद,भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे.

वहीं,मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है. विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के जरिये पथों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में उद्घोषित योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है. करीब 385 करोड़ की विभिन्न योजनाओं में से कई योजना की निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि इन योजनाओं में 105 करोड़ की लागत से आरा-बबुरा पथ का चौड़ीकरण,94 करोड़ की लागत से आरा जीरो माइल से असनी फ्लाई ओवर तक पथ निर्माण,34 करोड़ की लागत से आरा जीरो माइल से पातर तक पथ का निर्माण,54 करोड़ की लागत से वामपाली से चंदवा मोड़ पकरी चौक तक (2-लेन+ पेभड सोल्डर) समेत अन्य योजना शामिल है.

नितिन नवीन ने आगे कहा कि आज 12 करोड़ की लागत से शाहाबाद पथ प्रमंडल आरा अंतर्गत सपना सिनेमा मोड़ से रमना मैदान भाया शिवगंज बडी मठिया शहीद भगत सिंह चौक टाउन थाना तक पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शिलान्यास किया गया है. इस 2.31 किलोमीटर लंबे पथ के निर्माण हो जाने से आरा शहर की हज़ारों की आबादी को जाम से मुक्ति मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें सुगम आवागमन की भी अनुभूति प्राप्त होगी.

मंत्री नितिन नवीन ने आगे बताया कि यह पथNH-30 पथ के सपना सिनेमा मोड़ से शिवगंज,सदर अस्पताल,बड़ी मठिया,शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर थाना चौक पर समाप्त होती है. यह आरा शहर का मुख्य पथ है जिस पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है. इस पथ के निर्माण के उपरांत जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं शहर की उत्तरी भाग स्थित मुख्य बाजार,शीशमहल,सिन्डीगेट एवं दक्षिण भाग स्थित आरा रेलवे स्टेशन,आरा सदर प्रखण्ड की सम्पर्कतासुलभहोगी.

आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें