BIHAR NEWS
बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को राष्ट्रीय जनता दल का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है : एजाज अहमद
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्शानुसार ,प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री कुमर राय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है ।एजाज अहमद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि श्री कुमर राय, जो इससे पहले बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, उनका राजनीतिक सफर हमेशा से शिक्षकों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। कुमर राय ने लगातार शिक्षकों के हित में कड़ा संघर्ष किया है।
वे सड़क से लेकर सदन तक, हर स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को मजबूती से उठाते आए हैं। उनकी इसी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। इस कड़ी में, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी ने आधिकारिक मुहर लगाते हुए कुमर राय को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन पत्र सौंप दिया है।इस समर्थन पत्र के जारी होने के बाद से ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कुमर राय की उम्मीदवारी से शिक्षक वर्ग और पार्टी का जमीनी जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।