Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने "छात्र सहयोग पोर्टल" का किया शुभारंभ

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने "छात्र सहयोग पोर्टल" का किया शुभारंभ

Edited By:  |
bihar news

हाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को "छात्र सहयोग पोर्टल" का शुभारंभ किया. इस पोर्टल का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है. इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑन लाइन हो रहा था. बिहार के सभी जिले के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल थे.

हाजीपुर समाहरणालय सभागर में लॉन्च समारोह में जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेजों के प्रिंसिपल, प्रोफेसर और शिक्षक मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करते ही संबंधित विभाग तक वह सीधे पहुंचेगी और तय समय सीमा में उसका निपटारा होगा.

इस पहल से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है.

"सरकार का यह छात्र सहयोग पोर्टल एक बहुत अच्छी पहल है. हम इसका तहे दिल से स्वागत करते हैं. अब हमारी समस्याएं जल्दी सुलझेंगी."

"जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि पोर्टल के जरिए छात्र-शिक्षकों की शिकायतों की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन स्तर पर भी होगी. इसे हर स्कूल-कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा."

समारोह में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-