Live

BIHAR NEWS

राजेंद्र पुल पर प्री-एनआई कार्य से रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा-पटना स्पेशल समेत 31 ट्रेनें रद, 30 ट्रेनों के बदले मार्ग

S
Srishtyलेखक

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल स्टेशन पर चल रहे प्री-एनआई कार्य का असर रेल परिचालन पर पड़ा है। रविवार को हावड़ा-पटना स्पेशल समेत 31 ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि 30 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे के इस फैसले से किऊल-मोकामा, मालदा, भागलपुर, जमालपुर और मुंगेर रेलखंड पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।रेलवे के अनुसार, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल और 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल के अलावा हावड़ा-मोकामा, हावड़ा-जयनगर, जयनगर-हावड़ा, कोलकाता-गाजीपुर सिटी, आरा-कोलकाता, जयनगर-कोलकाता, कोलकाता-सीतामढ़ी, सियालदह-जयनगर, सहरसा-राजेंद्र नगर, मालदा टाउन-पटना, भागलपुर-मुजफ्फरपुर और पटना-पुरी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा।इसके अलावा मोकामा-किऊल, किऊल-पटना और पटना-किऊल समेत कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रद किया गया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

वहीं, 30 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें अकाल तख्त एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, बाघ एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पटना-जसीडीह, पटना-धनबाद इंटरसिटी, मौर्य एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर, जबकि कुछ को बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट अथवा पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी मार्ग से चलाया जाएगा।रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का परिचालन और मार्ग जरूर जांचने की अपील की है। किऊल-मोकामा रेलखंड पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कॉशन के साथ किया जाएगा।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें