BIHAR NEWS
पीएम मोदी के 25 साल पूरे, पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना संबोधन, बोले- जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी शक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के जरिए कार्यकर्ताओं ने सुना। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने तक की यात्रा का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार विश्वास जताकर उन्हें सेवा का अवसर दिया। प्रधानमंत्री ने जनता-जनार्दन को अपने लिए ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि देशवासियों का विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।पीएम मोदी ने अपने 25 वर्षों के अनुभव को देश की पूंजी बताते हुए कहा कि सीखने की ललक आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने खुद को आज भी विद्यार्थी बताते हुए हर दिन कुछ नया सीखने की बात कही।
प्रधानमंत्री ने जीत, हार और आलोचना से सीखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हर संकट ने धैर्य की परीक्षा ली, जबकि सफलता ने बड़ी जिम्मेदारी और बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने का साहस दिया।उन्होंने ‘सबका प्रयास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी पर जोर दिया
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।