Live

BIHAR NEWS

रोहतास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कहा-बिहार में NDA की सरकार में विकास की गति तेज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रोहतास : बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार को रोहतास पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत अभिनंदन समारोह सासाराम में आयोजित किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के हित में पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पूरी मेहनत से ही बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. इसके लिए कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी में जनता का विश्वास है. वहीं बिहार में एनडीए की सरकार में विकास की गति तेज है. उन्होंने कहा कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें