Live

BIHAR NEWS

रक्षाबंधन के अवसर पर SP ने 15 सदस्यीय महिला पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर किया रवाना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा: बिहार केसहरसा पुलिस केंद्र में एसपी विक्रम सिहाग ने रक्षा बंधन के अवसर पर15सदस्यीय महिला पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर रवाना किया. एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा सभी जिलों में महिला पुलिस दीदी टीम का पूर्व में ही गठन किया गया था. आज रक्षाबंधन के अवसर पर सहरसा में महिला पुलिस दीदी योजना के तहत पुलिस दीदी टीम को स्कूटी बाइक देकर रवाना किया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि शहर में महिलाओं और स्कूल कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करना पुलिस दीदी टीम का मुख्य उद्देश्य है. इसके अलावा स्कूल कॉलेज आने जाने वाले रास्तों से लेकर स्कूल कॉलेज गेट तक मंडराने वाले मनचले युवक और असामाजिक तत्व पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. छात्राओं के साथ साथ युवती तथा महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले मनचले युवक व असामाजिक तत्व से शख्ती से निपटा जा सके इसके लिए बिहार सरकार के निर्देश पर सहरसा में पुलिस दीदी टीम पूरी तैयारी के साथ सड़क पर उतर चुकी है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें