Live

BIHAR NEWS

लखीसराय के रामगढ चौक पीएचसी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरु, निरीक्षण में कई तरह की अनियमितताएं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना/लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक पीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आयी अव्यवस्था और समाचार पत्रों में“रामगढ चौक पीएचसी में ड्यूटी छोड़ आराम में दिखे चिकित्सक-एएनएम”शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को'कारण बताओ नोटिस'जारी कर दिया है.

दरअसल, विगत 14 मई को लखीसराय जिला स्वाथ्य समिति के डीपीएम ने रामगढ़ चौक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया था. इस औचक निरिक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी में कई तरह की अव्यवस्था पायी थी. निरीक्षण के दौरान पीएचसी से अधिकांश चिकित्सक ड्यूटी से गायब पाए गए थे जबकि कई कर्मचारी बिना ड्रेसकोड के ड्यूटी पर मौजूद थे. इतना ही नहीं, अस्पताल में मरीजों के बेड भी अव्यवस्थित पाए गए. मरीजों को दी जाने वाली दवाएं भी बारिश के पानी में भींगती पायी गई. साथ ही अस्पताल का फार्मासिस्ट-सह-भंडारपाल भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी भी बेहद खराब स्थित में मिली. जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने इस पीएचसी की निगरानी में कई तरह की गड़बड़ी की लिखित शिकायत लखीसराय के सिविल सर्जन से की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें