BIHAR NEWS : वैशाली में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव बोले- भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम संदेश दिया वैशाली में
हाजीपुर:वैशाली दुनिया में एक इतिहास की रचना की धरती है,जहाँ लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी. ये बातें बिहार के ऊर्जा मंत्री सह वैशाली जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार की शाम जैनियों के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उद्घाटन करने बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि वैशाली एक से एक क्रांति की भूमि है,एक से एक इतिहास रचने की धरती है,जो अपने आप में गौरव का विषय है.
मंत्री ने कहा कि गृह त्याग के पश्चात गौतम मुनि ने ज्ञान प्राप्ति की तलाश में सबसे पहले वैशाली स्थित आश्रम में शरण प्राप्त की थी. भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम संदेश भी वैशाली जिला में दिया था और अपने शिष्य आनंद से कहा था कि यह अंतिम बार है जब हम वैशाली को अपनी नजरों से देख रहे हैं.
भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के पश्चात द्वितीय बौद्ध संगति को आयोजित करने का सौभाग्य भी वैशाली जिले को प्राप्त हुआ था. उन्होंने कहा कि वैशाली की मिट्टी में कुछ खास है कि दोनों भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने स्वयं अपनी ज्ञान और अहिंसा के संदेश से इसे सींचा है.
मंत्री पर्यटन सह कला संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग लखेनदर कुमार रोशन,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग मंत्री रमा निषाद,जेडीयू के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा,लालगंज विधायक संजय सिंह,वैशाली विधायक सिद्धाथ पटेल मौजद थे. उद्घाटन के पूर्व यह परम्परा रही है कि अभिषेक पुष्कर्णी से कैसे यात्रा ओर महावीरी झंडा निकलता है जो सभा स्थल पर पहुँच कर खत्म हो जाता है.
वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट--