Live

BIHAR NEWS

मुंगेर मंडल कारा का एमएलसी सुधीर कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण, जेल में कैदियों की समस्याओं को सुना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुंगेर : एमएलसी सुधीर कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुंगेर मंडल कारा का निरीक्षण किया. उन्होंने जेल परिसर का जायजा लिया और कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन से कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

एमएलसी सुधीर कुमार सिन्हा ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों और जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान कैदियों ने स्वास्थ्य,खानपान और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखी. एमएलसी ने कहा कि कैदियों को कानून के दायरे में रहते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कैदियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें