Live

BIHAR NEWS

गयाजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती,भाजपा नेताओं ने चित्र पर किया माल्यार्पण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गया जी: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर,गोपाल यादव सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया.

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित रहा. उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर जिस राष्ट्रवादी विचारधारा का वृक्षरोपण किया था,वह आज विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर देश के केंद्र सहित अनेक राज्यों में जनसेवा का कार्य कर रही है. यह सब डॉ. मुखर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व,त्याग और राष्ट्रभक्ति का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने तत्कालीन सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जम्मू-कश्मीर में लागू अलगाववादी व्यवस्था का विरोध किया. उनका प्रसिद्ध नारा "एक देश में दो विधान,दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे". आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इसी संकल्प के साथ वे जम्मू-कश्मीर गए,जहाँ उन्हें गिरफ्तार किया गया और वहीं रहस्यमय परिस्थितियों में उनका बलिदान हो गया.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया. वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की.

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें