Live

BIHAR NEWS

नए साल पर बोधगया में पर्यटकों का जनसैलाब, लोग अपने परिवार के साथ पर्यटन स्थलों का ले रहे आनंद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया: नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को बोधगया में देश-विदेश से आए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बौद्ध धर्म की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बोधगया में नए साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

महाबोधि मंदिर,जापान मंदिर,माया सरोवर पार्क,80 फीट बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी चहल-पहल है. लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ छुट्टियां मनाने बोधगया पहुंचे हैं.

वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की गई है. महाबोधि मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है,ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

नए साल के अवसर पर बोधगया पूरी तरह से उत्सव और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें