BIHAR NEWS : CM नीतीश समृद्धि यात्रा में आज आयेंगे बेगूसराय, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Edited By:  |
bihar news

बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन शनिवार को बेगूसराय दौरे पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद कैंपा कोला फैक्ट्री समेत कई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

सीएम यहां 109 करोड़ की 189 योजनाओं की आधारशिला और 165 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल बियाडा ग्राउंड में जीविका दीदी द्वारा कई सुंदर और आकर्षक स्टॉल बनाए गए हैं जहां मुख्यमंत्री उनसे इंटरेक्ट करेंगे.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA)मैदान में मुख्यमंत्री करीब400विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों से जनसंवाद करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह11.50बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से असुरारी बियाडा कैंपस पहुंचेगे. सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं. बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष खुद निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारी और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री का हेलीपैड के नजदीकी स्वागत करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा. यहां मुख्यमंत्री स्टॉल का भ्रमण करेंगे तो जीविका दीदी से बात भी करेंगे. स्टॉल कैंपस में जीविका के अलावे अन्य प्रमुख विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही नहीं करेंगे,बल्कि जमीन पर चल रहे कार्यों का आकलन भी करेंगे. मुख्यमंत्री बियाडा कैंपस में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. वे कैंपा कोला प्लांट की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही नेचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज इकाई का भ्रमण करेंगे. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री विशेष रूप से अवलोकन करेंगे. मुख्यमंत्री जिले भर की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे. इसके बाद वे अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे.

संजय कुमार की रिपोर्ट--