Hindi News / सीतामढ़ी जिला कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ किया जोरदार...

BIHAR NEWS : सीतामढ़ी जिला कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Edited By:  |
bihar news

सीतामढ़ी : अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के खिलाफ सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी मैदान से जानकी मंदिर तक विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले में सच को छिपाया जा रहा है. जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है,लेकिन कांग्रेस चढ़ावा चोरी के इस महापाप पर चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई हजारों करोड़ रुपये की यह चोरी भाजपा के संरक्षण में हुई है.

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रकटू प्रसाद, संजय कुमार बिररख, सीताराम झा, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, अंजारुल हक तौहीद, दिलीप खिरहर, रामू मिश्रा, मनोज सिंह, अवध किशोर राय, ताराकांत झा, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, संपूर्णानंद झा, आफताब अंजुम बिहारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार, नगर महिला अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार आदि ने कहा कि धार्मिक स्थलों की दान-पेटी से चोरी करना सीधे तौर पर लोगों की आस्था पर डांका है. श्री राम मंदिर निर्माण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के लोगों से ज्यादा से ज्यादा चढ़ावा देने की अपील की थी. आज इस चोरी पर उनकी चुप्पी बेहद संदेहास्पद है.

विरोध प्रदर्शन में विपिन झा, आलोक सिंह राठौर, घनश्याम मिश्र, विजय सिंह राठौर, संतोष पासवान, वीरेंद्र कुशवाहा, बदरे आलम, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, धीरज सिंह, इंटक अध्यक्ष दिलीप पांडे, एमआई आदिल, संजय शर्मा, विवेक कुमार झा, बदरे आलम, विजय कुमार, अजय कुमार मिश्र, मनोज कुमार झा, चन्द्र भूषण सिंह, इंदल पासवान, संजय प्रसाद, शैलेन्द्र खिरहर, हरिदास, राजू कुमार, मो. सालिम, उमा देवी, आनंद कुमार, पंकज कुमार, इरशाद खान, जवाहर पासवान, नसीरुल हसन, मो. अय्यूब, अब्दुल जब्बार, श्याम दास, वीणा देवी, राम सुंदर देवी, राम प्रवेश राम आशिक़ हुसैन, अनिल कुमार दिनेश राय, बृज किशोर सिंह, राम विनय साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.