Live

Bihar News

पूर्णिया शहर को 3 स्थानों पर एस्केलेटर युक्त फुट ओवरब्रिज का मिलेगा सौगात, जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया : जिला पदाधिकारी, पूर्णिया कुन्दन कुमार ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यात्रा के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थलों में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जीएमसीएच, पूर्णिया के मुख्य द्वारा के पास फुटओवर ब्रिज के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग पूर्णिया को निर्देश दिया गया.

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा लाइन बाजार के बिहार टॉकीज मोड़ के पास भीड़ भाड़ को देखते हुए फुटओवर ब्रिज निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया.

स्थलीय निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड पूर्णिया में विकास बाजार से बस स्टैंड जाने हेतु भी फुटओवर ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें