BIHAR NEWS : खगड़िया में विषाक्त प्रसाद खाने से 100 लोग बीमार, CHC में भर्ती, कई का गांव में हो रहा इलाज

Edited By:  |
Reported By:
bihar news

खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां परबत्ता थाना इलाके के नया गांव में बुधवार को विषाक्त प्रसाद खाने से करीब एक सौ लोग बीमार हो गए. इनमें महिलायें और बच्चे भी शामिल हैं. इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में कुछ को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में जारी है. हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बीमार लोगों के परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन सभी ने प्रसाद के रूप में भांग मिला दूध पीए थे. इसके सेवन के घंटों बाद धीरे धीरे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. सभी में उल्टी, पेट में दर्द और लैट्रीन की शिकायत आने लगी. इधर परबत्ता CHC प्रभारी डॉक्टर कशिश ने बताया कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है. लगभग 100 लोग बीमार पड़े हैं. इसमें कुछ को CHC लाया है. वहीं कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में हो रहा है.