Live

BIHAR NEWS

दाखिल-खारिज के आवेदन को खारिज करने वाले आदेश को रिकॉर्ड पर रखे बिना सीओ को दोबारा विचार करने का निर्देश देना, दखल देने के समान -पटना HC

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

Patna : पटना हाईकोर्ट ने जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़े एक अहम मामले में सख्त और स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि किसी दाखिल-खारिज के आवेदन को पहले ही खारिज किया जा चुका है, तो खारिज करने वाले आदेश को चुनौती दिए या रिकॉर्ड पर रखे बिना अंचलाधिकारी (CO) को उस पर दोबारा विचार करने का निर्देश देना, कानून द्वारा तय वैधानिक अधिकार क्षेत्र में दखल देने के समान है।

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि खारिज हो चुके म्यूटेशन आवेदन पर बिना मूल अस्वीकृति आदेश को चुनौती दिए पुनर्विचार का निर्देश देना बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम, 2011 के तहत वैधानिक प्राधिकारियों को मिले अधिकारों का अतिक्रमण है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ज़मीन के दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में तय कानूनी प्रक्रिया और न्यायिक आदेशों की सीमाओं का पालन बेहद ज़रूरी है।

यदि दाखिल-खारिज की अर्ज़ी खारिज होती है, तो संबंधित आदेश को सही कानूनी प्रक्रिया के तहत चुनौती दिए बिना सीधे पुनर्विचार का रास्ता नहीं खोला जा सकता। बिहार में ज़मीन से जुड़े विवादों और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को लेकर यह व्यवस्था काफ़ी मायने रखती है।

हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से यह साफ होता है कि वैधानिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार कर आदेश जारी नहीं किया जा सकता। ये पटना हाईकोर्ट का बड़ा महत्वपूर्ण फैसला हैं कि खारिज म्यूटेशन आवेदन को बिना चुनौती दिए दोबारा विचार करने का आदेश देना कानून के अधिकार क्षेत्र में दखल है।

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें