Live

BIHAR NEWS

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दरभंगा में संजय सरावगी की मां को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दी सांत्वना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दरभंगा के शास्त्री चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी जी के आवास पर उनकी पूज्य माताजी के श्राद्धकर्म में विशेष रूप से शामिल होकर गहन संवेदना व्यक्त की. इस भावुक अवसर पर सम्राट चौधरी जी ने दिवंगत माताजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अत्यंत भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सम्राट चौधरी ने कहा, “दिवंगत पुण्य आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं सांत्वना प्रदान करने की कामना करता हूं. माता का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे.”उनकी यह उपस्थिति न केवल परिवार के लिए सांत्वना का स्रोत बनी,बल्कि भाजपा परिवार की एकजुटता और संवेदनशीलता को भी दर्शाती है.

श्राद्ध अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. संजय सरावगी जी ने उपमुख्यमंत्री जी की इस संवेदनपूर्ण उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया.

यह घटना बिहार की राजनीतिक एवं सामाजिक परंपरा में सम्मान और करुणा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है. ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि राजनीति के बीच भी मानवीय मूल्य सर्वोपरि हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें