Hindi News / बोधगया में बाल लामाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’...

BIHAR NEWS : बोधगया में बाल लामाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Edited By:  |
bihar news

बोधगया: बिहार के बोधगया में80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. यह तस्वीर बोधगया स्थित ट्रगर मोनेस्ट्री की है,जहां बाल लामाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर और भारत माता की जय’के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया.

ट्रगर मोनेस्ट्री में भारत के साथ-साथ तिब्बत और अन्य देशों से आए बाल लामा रहते हैं. भगवान बुद्ध के संदेश और बौद्ध संस्कृति से जुड़े इन बाल लामाओं ने भारतीय तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाकर भारत के प्रति सम्मान,प्रेम और भाईचारे का खूबसूरत संदेश दिया.

हाथों में तिरंगा थामे बाल लामाओं की यह तस्वीर बोधगया की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ भारत की एकता और आपसी सौहार्द की भी मिसाल पेश करती नजर आई.

जब अलग-अलग देशों से आए बाल लामाओं ने भारत की आजादी का जश्न तिरंगे के साथ मनाया,तो यह खूबसूरत दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--