Hindi News / वैशाली डीएम ने मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को दिए...

BIHAR NEWS : वैशाली डीएम ने मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को दिए 1 लाख के सावधि जमा प्रमाण-पत्र

Edited By:  |
bihar news

हाजीपुर : वैशाली के जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बुधवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों को एक-एक लाख रुपये के सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) प्रमाण-पत्र प्रदान दिए.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य समाज में जातिगत भेदभाव,छुआछूत एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना,सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं विशेष परिस्थितियों में विवाह करने वाले दंपतियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं समानता,सामाजिक न्याय और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निक्की कुमारी,पति अभिषेक कुमार,ग्राम पंचायत लोदीपुर,वार्ड संख्या-04,प्रखंड गोरौल को ₹1,00,000 का सावधि जमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. यह योजना समाज में अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने,जातिगत भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है.

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सुनील कुमार,ग्राम भानपुर,प्रखंड गोरौल को ₹1,00,000 का सावधि जमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं उनके जीवनसाथी को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है. डीएम ने बताया वहीं अनुकंपा पर 6 से अधिक लोगों को भी नियुक्ति पत्र की प्रकिया पूरी कर ली गई है.

पंकज चौहान की रिपोर्ट-