BIHAR NEWS : नालंदा में CM सम्राट बोले - अब लोगों को थाना, अंचल और प्रखंड कार्यालय के समस्या से मिलेगा निपटारा
नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को नालन्दा जिले के सरमेरा प्रखंड के प्रणावा गांव में शरण निवास महतो बाबा के विवाह उत्सव के मौके पर आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेला का उद्घाटन किया. इस मेले को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2018 में राजकीय मेला का दर्जा दिया गया था. शरण निवास महतो बाबा 800 साल पहले इसी नालन्दा के भूमि पर आये थे और भेदभाव छुआ छूत को खत्म करने के संदेश दिए थे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा अब लोगों को थाना , अंचल और ब्लॉक के कार्यालय के समस्या से निपटारा मिलेगा. उन्होंने कहा सभी जिले के डीएम और एसपी को कहा गया है. जब तक हमारी बच्चियां कॉलेज या स्कूल से घर नहीं लौटेगी तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेंगे. बिहार के सभी ब्लॉक में मॉडल स्कूल बनेगा जिसमें गरीब के बच्चे पढें,उस स्कूल में नेता और अधिकारी के बच्चे पढ़ाई के लिए तरसे उस स्कूल में दाखिला के लिए पॉलिटकल वर्कर पैरवी करेंगे तो समझेंगे हमारा सपना साकार हो गया. उन्होंने कहा 2025 से 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देगे का वादा पूरा करेंगे.
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट-