Live

Bihar News

कच्चा तेल का टैंकर पलटने से लोगों में मची लूट की होड़, बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्हपर गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नेपाल जा रहा कच्चे तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी पर पलट गया. हादसे में टैंकर का चालक शाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर पलटने के बाद धमाका इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों तक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. टैंकर के नीचे दबे चालक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

स्थानीय दुकानदार ने बताया–

मैं दुकान के अंदर नहीं था,बाहर खाना खा रहा था. अचानक जोरदार धमाका हुआ और जब तक कुछ समझ पाता,टैंकर मेरी गुमटी पर पलट चुका था. यह तो भगवान की कृपा है कि मेरी जान बच गई,लेकिन करीब 40,000 रुपये का नुकसान हो गया. घायल चालक शाहिद खान जो पश्चिम बंगाल के हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था. उसने बताया कि शाहदुल्हपर के पास अचानक एक पिकअप सामने आ गया. उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई.

चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर आई जरूर,लेकिन कोई मदद नहीं की.

टैंकर के पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल बहकर सड़क किनारे फैल गया. यह देखते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,डब्बा,बोतल और यहां तक कि कपड़े तक लेकर तेल इकट्ठा करने में जुट गए.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे और प्रशासन तमाशबीन बना रहा. गांववालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण दूर-दराज के लोग भी मौके पर पहुंचे और जितना हो सका उतना तेल ले गए. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्ती दिखाता,तो कच्चे तेल की इस तरह लूटपाट नहीं होती. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. देर शाम तक लोग बाल्टी और ड्रम लेकर तेल भरते रहे. वहीं गुमटी मालिक का कहना है कि प्रशासन को उनके नुकसान की भरपाईकरनीचाहिए.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें