Live

BIHAR NEWS

नीतीश कैमरे पर नीरज के समर्थन में वोट मांगें, जन सुराज पटना स्नातक सीट से अपना प्रत्याशी वापस लेगा: प्रशांत किशोर

S
Srishtyलेखक

प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। पटना शिक्षक एमएलसी चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा में पहुंचे प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यदि नीतीश कुमार खुद कैमरे के सामने आकर नीरज कुमार के समर्थन में वोट की अपील कर दें, तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस लेने को तैयार है।प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीरज कुमार का कोई समर्थन नहीं कर रहा है और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उनकी हार तय है। उन्होंने पटना शिक्षक सीट से जदयू प्रत्याशी नवल किशोर यादव की हार का भी दावा किया।

एमएलसी चुनाव के राजनीतिक माहौल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भगदड़ जन सुराज में नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल में है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है और दूसरे दलों की ताकत भी उसके पीछे है। उनके अनुसार शिक्षक और स्नातक मतदाता सरकार के खिलाफ बदलाव के लिए मतदान करने का मन बना चुके हैं।प्रशांत किशोर ने शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जन सुराज को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज की सरकार बनी तो लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने की दिशा में काम होगा। साथ ही स्नातक क्षेत्र में जीत के बाद 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का दावा भी किया।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें