BIHAR NEWS : राजद कार्यालय पटना में जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में अमर शहीद जुब्बा सहनी जी का 73वां शहादत दिवस प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाया गया. इस मौके पर नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर माल्यार्पण के बाद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अरविंद कुमार साहनी ने की.

इस मौके पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जुब्बा सहनी की शहादत को याद करते हुए कहा कि हम उन्हें नमन करते हैं. जिस तरह से शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर, असफाक उल्लाह खान सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया, उसी तरह का योगदान जुब्बा सहनी जी का भी रहा. लेकिन उनके योगदान को भुला दिया गया.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी ने मुजफ्फरपुर में उनके नाम पर पार्क और प्रतिमा की स्थापना सबसे पहले की और उनके प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया.

उन्होंने आगे कहा कि जुब्बा सहनी के योगदान को समाज कभी नहीं भुला सकता है और आज हम सभी को सजग रहकर उन शक्तियों का मुकाबला करना है जो कहीं न कहीं हमारे राजनीतिक हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं और समाज के अन्दर नफरत का माहौल खड़ा करके भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रहे हैं. हमें ऐसी शक्तियों के खिलाफ पूरी एकजुटता से मुकाबला करना है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी ने कहा कि सिलेबस से जुब्बा साहनी,रामपाल महतो,बत्तख मियां का आजादी में जो योगदान रहा है,उसे इतिहास को लिखा नहीं गया. जबकि देश की आजादी में इन महापुरुषों के योगदान और बलिदान को भुला दिया गया. और आज इतिहास मिटाने वाले ही देश की सत्ता में बैठे हुए हैं,जिस कारण इतिहास में वैसे महापुरूषों का योगदान सिलेबस में नहीं रखा जा रहा है.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि जुब्बा साहनी जी के सम्मान और योगदान को लालू प्रसाद जी ने एक अलग पहचान दी और उनके साथ जो सम्मान का भाव प्रकट किया और उनके कार्यों को आगे बढ़ने का काम किया जिससे समाज के लोग आज उनके योगदान और शहादत को याद करते हैं. लालू प्रसाद जी ने हमेशा महापुरूषों को सम्मान देने का काम किया है.17महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में तेजस्वी जी ने शहीद जुब्बा सहनी जी का पटना में आदमकद प्रतिमा स्थापित किया.

राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी ने कहा कि आज जिस तरह से बिहार सरकार ने शहीद जुब्बा साहनी जी के शहादत दिवस कार्यक्रम में उनके प्रति उपेक्षा और अपमान का व्यवहार किया इसको किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा. राष्ट्रीय जनता दल इसके खिलाफ प्रतिकार में राज्य सरकार से विरोध दर्ज कराएगा और इस अपमानजनक व्यवहार के लिए सरकार से माफी की मांग करता है.

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वाले नेताओं में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह या दव,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,चितरंजन गगन,पूर्व विधायक डॉ0अनवर आलम,संजय ठाकुर,बाली सहनी,रेणू सहनी,कुमर राय,मुकुंद सिंह,डॉ0कुमार राहुल सिंह,निराला यादव,नन्दू यादव,प्रमोद कुमार राम,भाई अरूण कुमार,निर्भय अम्बेदकर,संजय यादव,हरेन्द्र कुमार कुशवाहा,रामेश्वर चौधरी,उपेन्द्र चन्द्रवंषी,जयप्रकाश नारायण राव,देवकिशुन ठाकुर,शंभू चैरसिया,सुरेष विष्वकर्मा,पवन मंडल,डॉ0प्रेम कुमार गुप्ता,लगनदेव चन्द्रवंशी,रामाश्रय सहनी,राजकुमार सहनी,अर्जुन सहनी,विजय यादव,अभिषेक सिंह,गणेश कुमार यादव,विमल राय,बिंदन राय,सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे.