Live

BIHAR NEWS

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुँचे. उन्होंने बड़हिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित टाल क्षेत्र के पाली,एजनी, फदरपुर समेत कई गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बाढ़ पीड़ितों तक हर सुविधाएं पहुंचाई जा रही है. बाढ़ का पानी भी घट रहा है. बाढ़ के जल स्तर में कमी आने के बाद फसल क्षति का भी आकलन किया जाएगा और उन्हें फसल क्षति का भी मुआवजा दिया जाएगा.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट -

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें