BIHAR NEWS : लखीसराय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नवनिर्मित +2 उच्च विद्यालय भवन का किया उद्घाटन
लखीसराय : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन, बिहार के मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को जिले के पिपरिया प्रखंड स्थित मोहनपुर गांव पहुंचे. वहां उन्होंने मोहनपुर गांव में स्थित नवनिर्मित +2 उच्च विद्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया. वहीं 30.74 करोड़ की लागत से पिपरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भी नारियल फोड़कर और रिमोट से शिलान्यास किया. जो स्थानीय शिक्षा और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
केंद्रीय मंत्री के मोहनपुर गांव पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूल-माला, गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ा के साथ लोगों ने जमकर स्वागत किया. लोगों ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह,लेसी सिंह, श्रवण कुमार को बुके और माला पहनाकर स्वागत किया.
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि2005के पहले बिहार देश के मानचित्र में नहीं था. बिहार में ना सडक,सिंचाई,बिजली और ना ही कानून था. बहन-बेटिया शाम में घर से बाहर नहीं निकलती थी. आरजेडी के लूच्चे -लफंगे घुमते थे सड़क पर जिससे बेटियां असुरक्षित महसूस करती थी. सिर्फ पारिवारवाद और अपराधियों का बोलबाला था. नीतीश कुमार जबसे मुख्यमंत्री बने तबसे बिहार बदल चुका है.
वहीं भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि भवन मंत्री बनने के बाद पहली बार इस विकास यात्रा में सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए पिपरिया पहुंची हूं. ये मेरा सौभाग्य है,आज पिपरिया प्रखंड की जो तस्वीर बदली है,इसमें ललन सिंह का देन है. पिपरिया प्रखंड वासियों का लंबे समय से प्रक्षलित मांग आज पूरा हुआ है,इसके लिए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को धन्यवाद देते हैं. इनके प्रयास से आज प्रखंड मुख्यालय और अंचल कार्यालय भवन का शिलान्यास हुआ है. वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहले लोगों को दियारा क्षेत्र में आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन आज पिपरिया प्रखंड में ऐतिहासिक काम हुआ है.2005के पहले जो सरकार थी उसमें ना बिजली,सड़क,सिंचाई,पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार और ललन सिंह के नेतृत्व में पूरा बिहार बदल गया है.
लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट