Hindi News / स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर में SKMCH और होमी भाभा कैंसर अस्पताल...

BIHAR NEWS : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर में SKMCH और होमी भाभा कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news

मुजफ्फरपुर: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंनेSKMCHऔर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नेSKMCHमे30बेड के आईसीयू और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में12बेड के नए आईसीयू का उद्घाटन किया. इसके अलावा विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव सहित तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

मीडिया कर्मियों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर को और विकसित किया जाएगा ताकि कोई रेफर अगर होता है तो उन्हें रेफर होने की जरूरत ना पड़े . इसके अलावे फिलहाल150बेड की व्यवस्था है जिसे बढ़ाया जाएगा. ज्यादा साथ ही साथ कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा.

रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-