Live

BIHAR NEWS

सरयू राय, NDA नेता एवं विधायक का बयान

S
Srishtyलेखक

जदयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर झारखंड के NDA नेता एवं विधायक सरयू राय ने प्रतिक्रिया दी है। पटना में नीरज कुमार के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे सरयू राय ने कहा कि इस पूरे मामले में बोलने की उनकी कोई हैसियत नहीं है और न ही बोलना उचित होगा।सरयू राय ने कहा कि बिहार के NDA नेता पूरे मामले को देख रहे हैं और वही इस राजनीतिक घटनाक्रम पर उचित फैसला लेंगे। अनंत सिंह के विरोध का एमएलसी चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस सवाल पर भी सरयू राय ने टिप्पणी करने से साफ इनकार किया।उन्होंने कहा कि इस विषय पर कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। उनका फोकस नीरज कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पर है।

दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज नामांकन कर रहे हैं। इसी सीट पर अनंत सिंह के खुलकर विरोध में आने के बाद जदयू की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने और जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने की बात कही है।इसी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीरज कुमार के नामांकन में सरयू राय की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। हालांकि उन्होंने अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद या चुनावी असर को लेकर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।सरयू राय ने पूरे मामले में बिहार के NDA नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि संबंधित नेता ही इस मुद्दे को देख रहे हैं और वही इस पर आगे निर्णय लेंगे।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें