Hindi News / सांसद शांभवी चौधरी ने सांसद निधि की करीब 74.84 लाख रुपये की 10...

BIHAR NEWS : सांसद शांभवी चौधरी ने सांसद निधि की करीब 74.84 लाख रुपये की 10 योजनाओं का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news

रोसड़ा (समस्तीपुर ):समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने शिवाजीनगर प्रखंड के रजौर रामभद्रपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को सांसद निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया. सांसद ने सांसद निधि के करीब74लाख84हजार213रुपये के कुल दस योजनाओं का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.

उद्घाटन समारोह के बाद पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया. सांसद शांभवी चौधरी सहित उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शिवाजीनगर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने किया.

सभा को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि सांसद निधि के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में शिवाजीनगर प्रखंड में सांसद निधि से निर्मित10योजनाओं का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे तथा शिवाजीनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति देने का प्रयास किया जाएगा.

सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा. सांसद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल कर जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांसद के हाथों पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया.

रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट-