Live

BIHAR NEWS

मंत्री दीपक प्रकाश ने पूर्णिया में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया : बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को पूर्णिया के बीकोठी प्रखंड के ओरलाहा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

मंत्री दीपक प्रकाश ने सीधे पंचायत भवन पहुंचे, जहां की व्यवस्था देखकर वह काफी नाराज नजर आए. जांच के दौरान पंचायत भवन में कई महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले.

निरीक्षण के बाद मंत्री ओरलाहा गांव स्थित खेल मैदान पहुंचे,जहां आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने भाग लिया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें