Live

BIHAR NEWS

सांसद राधा मोहन सिंह ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी: नितिन नवीन को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने बधाई दी है साथ ही चंपारण के लोगों से पटना चलकर नितिन नवीन को सम्मान करने की अपील की है.

राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित बिहार के अभियान को पूरा करने में जुटे हैं. नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से विकसित बिहार अभियान को और गति मिलेगी. वहीं राधा मोहन सिंह ने 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर बड़ा काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ-साथ पिपरा कोठी मोतिहारी सहित विभिन्न जगहों पर भव्य कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि अटल जी ने चंपारण को काफी कुछ दिया है. चंपारण में अटल जी का कई बार आगमन हुआ है. चंपारणवासी उनके ऋणी हैं. इसलिए उनकी जयंती पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किए जाएंगे.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें