BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत, मंत्री संजय सिंह ने किया सामग्री का वितरण
हाजीपुर/महनार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया गया. 'चिराग के भरोसा' अभियान के तहत, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED) मंत्री संजय सिंह ने स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.
मंत्री संजय सिंह ने महनार प्रखंड अंतर्गत हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6, तथा अल्लीपुर हट्टा पंचायत में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सरकारी एवं संगठनात्मक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
‘चिराग के भरोसा’ अभियान से जगी उम्मीद
प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के दौरान मंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में'चिराग के भरोसा' अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चला रही है और जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
कार्यक्रम में इन नेताओं की रही प्रमुख उपस्थिति
इस राहत वितरण कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और राहत कार्यों में सहयोग प्रदान किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पार्टी के वरिष्ठ नेता अबधेश कुमार सिंह, संतोष शर्मा युवा प्रदेश महासचिव,अमरेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष, महनार
सुबोध सिंह प्रखंड अध्यक्ष, जंदाहा
शंकर पासवान,सतीश पासवान, रवि पासवानसहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी राहत सामग्री वितरण कार्य में अपनी भूमिका निभाई.
लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जब तक बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर नहीं जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक पार्टी की ओर से यह राहत अभियान निरंतर जारी रहेगा.