Live

BIHAR NEWS

बॉडीबिल्डिंग में भागलपुर के युवाओं को नई पहचान दिला रहे बादशाह

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर:शहर के हुसैनाबाद स्थित बादशाह फिटनेस जिम के संचालक बादशाह बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं. खुद कई बॉडीबिल्डिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल कर चुके बादशाह अब अपने अनुभव का लाभ स्थानीय खिलाड़ियों को दे रहे हैं. उनके कार्य और खिलाड़ियों को दी जा रही ट्रेनिंग के लिए उन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया जा चुका है.

हाल में बिहार में आयोजित मिस्टर इंडिया एंड मिस्टर बिहार बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बादशाह की तैयार की गई टीम के करीब10खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें नीरज, बिनोद कुमार, सोनू कुमार और अमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज की. टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया.

टीम के बिनोद कुमार ने40वर्ष से अधिक उम्र में करीब100किलो से अपना वजन घटाकर65किलो किया और इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. उनकी मेहनत और फिटनेस को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

बादशाह के अनुसार, उनका लक्ष्य भागलपुर के युवाओं को सही ट्रेनिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर बॉडीबिल्डिंग को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है. बादशाह फिटनेस जिम में बॉडीबिल्डिंग के अलावा वेट लॉस, वेट गेन और सामान्य फिटनेस की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें