BIHAR NEWS : DM वर्षा सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर वैशाली के शाबिना प्रवीण समेत 10 बच्चों को किया सम्मानित
हाजीपुर : जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मैट्रिक परीक्षा में बिहार टॉपर बनी वैशाली के शाबिना प्रवीण समेत जिले के कुल10बच्चों को सम्मानित किया जो जिला में टॉप स्थान लाया है. इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई को लेकर भी बात किया.
डीएम वर्षा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा वैशाली जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें शाबिना प्रवीण ने स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उनके मार्क्स 98.4% हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. टॉप 10 में वैशाली जिले के 4 बच्चे हैं, जो सभी सरकारी स्कूल से हैं. शिक्षक और अभिभावक दोनों ही इस उपलब्धि से उत्साहित हैं और आगे भी शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद है. शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने स्कूल से और भी बच्चों को टॉप कराएं. बिहार टॉपर बनी शाबिना प्रवीण ने बोली मेरा मिशन पढ़ कर डाक्टर बनना है, आगे भी हम मेहनत के बल पर टॉप करेंगे, उन्होंने कहा वैशाली के डीएम वर्षा सिंह से मिलकर काफी खुश हूं.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--