Live

BIHAR NEWS

दीपावली हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक समरसता का प्रतीक : संजय सरावगी

S
Srishtyलेखक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा के लोकप्रिय विधायक श्री संजय सरावगी ने प्रकाश के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हृदय से हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं!उन्होनें कहा किदीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का जीवंत प्रतीक है।

यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता है।दीपावली के इस पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी ने दरभंगा स्थित अपने आवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता महालक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की आराधना करते हुए समस्त बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

"उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा यह पर्व हमें मर्यादा,त्याग,कर्तव्य,सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। दीपों की जगमगाहट हमारे जीवन में सकारात्मकता,नई ऊर्जा और नई उम्मीदों का संचार करती है।"

अपनी माटी और भाषा से जुड़े संजय सरावगी जी ने मैथिली में प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा—

'अहाँ सभ गोटे के दीपावलीक पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामना आ ढेर मंगलकामना! ई पावन पर्व अहाँ सभक जीवन में सुख, समृद्धि, शांति आ खुशहाली लाबय।अंत में उन्होंने कामना की कि दीपावली के प्रकाश से बिहार का हर घर रोशन हो। माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा हम सब पर बनी रहे, और यह पावन पर्व हमारे प्यारे बिहार को प्रगति, विकास और समृद्धि के नए पथ पर आगे ले जाए।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें