Hindi News / संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले-तेजस्वी यादव हैं जंगलराज के...

BIHAR NEWS : संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले-तेजस्वी यादव हैं जंगलराज के युवराज

Edited By:  |
bihar news

गया जी: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के निवर्तमान मंत्री डॉ. संतोष सुमन बुधवार को शहर के डीएम कोठी के समीप निजी अस्पताल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया.

कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि इस अस्पताल के खुलने से गया शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.

वहीं डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद ही जंगलराज के युवराज हैं. हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा सुल्तानगंज में एक अधिकारी की हुई हत्या पर किये गए ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं में उनकी ही पार्टी के लोगों की भूमिका हो सकती है.

डॉ. सुमन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह का दुस्साहस करेगा,तो उसे कड़ा अंजाम भुगतना होगा.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और आगे भी जारी रहेगी,जिससे अपराधियों में डर बना रहेगा.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--