Live

BIHAR NEWS

होली से पहले पुलिस ने 164 लोगों के चेहरे पर लाई खुशी, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1327 मोबाइल लौटाया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली : होली से पहले वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 लोगों को उनका चोरी या गुम हुआ मोबाइल वापस लौटा दिया है जिससे मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई.

वैशाली पुलिस ने इस अभियान के तहत इस साल दो महीने में 364 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया है बल्कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 1327 मोबाइल को ढूंढ कर उन्हें उनके असली मालिक के हवाले कर दिया है.

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि164मोबाइल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं जिनका मोबाइल या तो खो गया था या फिर चोरी हो गया था. उन्होंने बताया कि जिन पांच थाना ने सबसे अधिक मोबाइल बरामद किया है. वहां के पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा. एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनका खोया हुआ सामान वापस करने के साथ साथ पब्लिक का पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाना है और इस कड़ी में वैशाली पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही है जिसका नतीजा है कि आज164और दो महीने में364लोगों को उनका मोबाइल वापस लौटाया गया है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें